
राजधानी दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम हैंडल को बंद किए जाने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही इंस्टाग्राम हैंडल दोबारा सक्रिय हो गया था।
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट के बंद होने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के निर्देश पर ही CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कराया गया था।
हालांकि, यह प्रतिबंध कुछ समय तक ही रहा और बाद में इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से शुरू हो गया। फिलहाल पार्टी का सोशल मीडिया हैंडल सामान्य रूप से काम कर रहा है।
लुटियंस दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं का निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा। इंटरनेट सेवा बंद होने से इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में डिजिटल संचार प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से यह कदम सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.