
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की “अच्छी खबर” तभी सुनने को मिलेगी जब यह समझौता उचित, संतुलित और समानता पर आधारित होगा। उन्होंने यह बात इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में कही।
गोयल ने स्पष्ट किया कि समझौते की बातचीत एक प्रक्रिया है और इस दौरान भारत को किसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के हितों का पूरा ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा, “जब समझौता उचित, समान और संतुलित होगा, तभी आप इसके सकारात्मक परिणाम सुन पाएंगे।”
भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और अब तक छह दौर की चर्चा पूरी हो चुकी है। गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्तों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इसे परिवार की तरह बताया, जिसमें कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि रिश्तों में दरार आ गई है।
साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ एलपीजी समझौते को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत-अमेरिका की मित्रता मजबूत और स्थायी है और दोनों देशों की साझेदारी लगातार बढ़ रही है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.