
आज गुरुवार, 25 दिसंबर का दिन है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्रमा आज कुंभ राशि में भ्रमण कर रहा है और उसके साथ राहु की युति बनी हुई है। वहीं चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति के बीच नवम–पंचम योग का संयोग बन रहा है। इसके अतिरिक्त सूर्य, मंगल और शुक्र के बीच समसप्तक योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इन ग्रहयोगों का असर सभी राशियों के जीवन पर अलग–अलग रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग की गणना पर आधारित होता है। इसके माध्यम से नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और दिनभर होने वाली घटनाओं के संकेत मिलते हैं, जिससे आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके कार्यों की सराहना होगी और पहचान बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी की भ्रामक बातों में आने से बचें।
आज प्रगति के नए अवसर सामने आ सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। किसी अधूरी इच्छा के पूरे होने के संकेत हैं।
दिन थोड़ा व्यस्त और खर्चीला रह सकता है। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना जरूरी होगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करने से आत्मसंतोष मिलेगा।
आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। विदेश शिक्षा से जुड़े छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा में सावधानी बरतें।
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक विवाद से बचें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय लाभ देंगे।
दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। मित्रों के चयन में सतर्क रहें। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।
राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को उन्नति मिल सकती है। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चिंता बढ़ा सकता है। कारोबार में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। पुराने मित्र की सहायता कर सकते हैं।
काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। वरिष्ठों से मतभेद से बचें और धैर्य रखें।
मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। यात्रा या मनोरंजन के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। संतान से जुड़े मामलों में समझदारी दिखाएं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
आज जोखिम भरे फैसलों से बचना उचित रहेगा। व्यापार में रुका धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा के योग हैं। किसी विवाद से दूरी बनाए रखें।
दिन थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.