
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यों में लापरवाही बरतने पर सात पंचायत सचिवों, एक निरीक्षक और एक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से मतदाता सूची की पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया और समीक्षा सूची समय पर उपलब्ध न कराने के कारण की गई है।
चंबा जिले के विकास खंड भरमौर में तैनात तीन पंचायत सचिवों और एक पंचायत उप निरीक्षक को निलंबित किया गया है। अधिकारियों ने वर्ष 2025 की मतदाता सूची की बजाय 2022 की सूची उपलब्ध कराई थी। निलंबित कर्मचारियों के मुख्यालय भी तय कर दिए गए हैं।
जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज ने बताया कि निलंबित कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही दिखाई है। सूची में ग्राम पंचायत औरा, बजोल और होली के सचिव शामिल हैं। इसके अलावा, पंचायत निरीक्षक निहरी और झुंगी, बेहली, बाई तथा शेगल पंचायत के सचिवों को भी निलंबित किया गया है।
राज्य चुनाव आयोग के आदेश जिला पंचायती राज विभाग को भी भेज दिए गए हैं और अब विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.