
शामली। दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सामने चल रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधा टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार में जा घुसी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस शामली की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी। जैसे ही वह नगर के संत बूढ़ा बाबू तालाब के पास पहुंची, उसी दौरान आगे चल रही सफेद रंग की कार से टकरा गई। झटका इतना जबरदस्त था कि कार सड़क से हटकर एक ओर जा लगी, जबकि बस रेलिंग और नाला पार करते हुए एक्सचेंज की दीवार में जा टकराई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कार चालक गौरव, निवासी दूधली, अपने साथी बिजेंद्र और एक बच्चे के साथ शामली से दूधली की ओर जा रहे थे। तीनों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। बस चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.