
गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी 15 नगर निगमों में बढ़त हासिल कर ली है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने नगर निगमों की कुल सीटों में बहुमत से भी अधिक पर कब्जा जमाया है। मोरबी नगर निगम में पार्टी ने सभी 52 सीटों पर जीत दर्ज कर पूरी तरह क्लीन स्वीप किया।
यह चुनाव 26 अप्रैल को राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए एक साथ आयोजित किया गया था। इसे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य का सबसे बड़ा राजनीतिक परीक्षण माना जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 9,200 सीटों पर 4.18 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
चुनाव आयोग के अनुसार विभिन्न स्तरों पर मतदान इस प्रकार रहा—
गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 46.03 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जबकि वलसाड के वापी में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत वोटिंग हुई। अहमदाबाद में मतदान प्रतिशत 51.81 रहा।
इस बार नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर जैसे नौ नए नगर निगमों में पहली बार चुनाव हुए। ये चुनाव संशोधित OBC आरक्षण व्यवस्था के तहत कराए गए, जिसके कारण कई क्षेत्रों में वार्ड परिसीमन और पुनर्गठन भी किया गया।
इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच रहा। इसके अलावा एआईएमआईएम, निर्दलीय उम्मीदवारों और अन्य छोटे दलों ने भी कई क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मतदान ईवीएम के माध्यम से हजारों केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.