
चुनाव आयोग ने ईवीएम मतपत्र को और स्पष्ट और पढ़ने योग्य बनाने के लिए उसकी डिजाइन और मुद्रण शैली में बदलाव किया है। आयोग ने चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत निर्देशों में संशोधन किया है। अब ईवीएम में उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिह्न के साथ उनकी रंगीन तस्वीर भी दिखाई देगी। यह नई व्यवस्था बिहार विधानसभा चुनाव से लागू होगी।
निर्वाचन प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए आयोग लगातार नई पहल कर रहा है। पिछले छह महीने में चुनाव आयोग 28 नए कदम उठा चुका है, जिनमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विवाद भी शामिल हैं।
ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवार की तस्वीर इस तरह छपी होगी कि फोटो का तीन-चौथाई हिस्सा चेहरे के लिए समर्पित होगा, ताकि चेहरा स्पष्ट रूप से दिख सके।
उम्मीदवारों और नोटा के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय रूप में छापे जाएंगे। फॉन्ट का आकार अब 30 और बोल्ड होगा। सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक ही फॉन्ट प्रकार और साइज में होंगे, ताकि मतदाता आसानी से पढ़ सकें।
ईवीएम मतपत्र अब 70 जीएसएम के उच्च गुणवत्ता वाले कागज पर मुद्रित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए आरजीबी गुलाबी रंग का कागज इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी गुणवत्ता पहले से बेहतर होगी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.