मेरठ
खबरें लोड हो रही हैं

मेरठ: बदमाशों पर लगातार कार्रवाई और एनकाउंटर के बाद भी अपराधी और असामाजिक तत्व अपने हौसले नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने फिर से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
वीडियो में कुछ युवक एक पार्टी के दौरान डांस कर रहे हैं और दो युवक अवैध हथियार भी लहराते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराडा का बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मेरठ क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने और हिंसक घटनाओं को लाइव दिखाने का ट्रेंड बढ़ा है, जिसे रोकने के लिए स्थानीय पुलिस सतर्क है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.