दिल्ली-एनसीआरविशेष
खबरें लोड हो रही हैं

नई दिल्ली। एअर इंडिया की एक विमान को टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी समस्या के चलते वापस दिल्ली में लैंड करना पड़ा। यह विमान दिल्ली से मुंबई के लिए AI887 फ्लाइट के रूप में उड़ान भर रहा था।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि टेक ऑफ के बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत विमान को तुरंत दिल्ली में वापस लैंड कराया गया।
विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.