
विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का गुरुवार को आगरा पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया। यह उनकी विश्वकप जीत के बाद पहली घर वापसी थी, और शहरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
दीप्ति जैसे ही अपनी गाड़ी से भावना क्लार्क इन तिराहे पर पहुँची, लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप्ति ने खुली गाड़ी में लगभग 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रास्ते में हर जगह लोग “भारत माता की जय” और “दीप्ति जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे। सड़कों के किनारे और घरों की छतों पर भीड़ उमड़ी हुई थी, जिससे पूरे शहर का माहौल देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
स्वागत समारोह में अवंतिबाई लोधी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी, खेल प्रेमी और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शहर के प्रमुख चौराहों पर दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए पोस्टर और तिरंगे झंडे लगाए गए थे, जिससे समारोह और भी भव्य नजर आया।
दीप्ति शर्मा ने फैंस के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनके उत्साह ने शहरवासियों में गर्व और देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर दिया।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.