
चेन्नई के नीलंकरई इलाके में टीवीके प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय के घर बम रखने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDS) तुरंत मौके पर पहुंचे और विजय के आवास की पूरी गहन तलाशी ली। हालांकि जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
घटना के अनुसार, विजय को गुरुवार को एक ईमेल मिला, जिसमें उनके नीलंकरई स्थित आवास पर बम रखने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएसडी टीम को बुलाया। जांच सुबह 3 बजे शुरू हुई और तलाशी के बाद कुछ न मिलने पर टीम सुबह 7.25 बजे वहां से रवाना हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में शहर की कई हस्तियों को ऐसे धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले महीने अभिनेता-राजनेता एस.वी. शेखर को भी बम धमकी वाला मेल मिला था। बीडीएस ने पहले भी 6 अक्टूबर को चेन्नई के एक प्रमुख दैनिक कार्यालय में मिली बम धमकी को अफवाह घोषित किया था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाले का स्रोत कौन है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.