
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज समाप्त हो गया। अंतिम कार्यदिवस पर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कोई भी विधायी कार्य नहीं हो पाया और स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। कुछ ही देर बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी।
कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कक्ष में सांसदों को चाय पर आमंत्रित किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और अन्य दलों के नेता मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी को रक्षा मंत्री के बगल वाली सीट
सत्र के समापन पर होने वाली इस परंपरागत बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद एक साथ आमंत्रित होते हैं। मानसून सत्र में विपक्ष ने इस बैठक का बहिष्कार किया था, लेकिन इस बार प्रियंका गांधी शामिल हुईं। वायनाड की पहली बार सांसद प्रियंका गांधी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल वाली सीट दी गई, जबकि रक्षा मंत्री के पास प्रधानमंत्री मोदी बैठें।
गडकरी ने प्रियंका गांधी का किया स्वागत
इससे पहले गुरुवार को लोकसभा में प्रियंका गांधी ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने का समय नहीं मिलने की शिकायत की थी। गडकरी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका कार्यालय हमेशा खुला रहता है। इसके बाद प्रियंका गांधी उनके कार्यालय में गईं, जहां गडकरी ने उन्हें भोजन भी कराया।
सत्र समापन के बाद सामने आई तस्वीरों में सत्ता और विपक्ष के सांसद एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते दिखे, जो देश के लोकतंत्र की पारदर्शिता और सौहार्द्रपूर्ण कार्यशैली को दर्शाती हैं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.