हिमाचल प्रदेश
खबरें लोड हो रही हैं

सोलन जिले के रामशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लुहारघाट में रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस बस में 42 लोग सवार थे, जिनमें लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बिलासपुर एम्स रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, ये लोग रामशहर के जोबी गांव के एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
घटना के दौरान चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह सड़क से फिसलकर खाई में पलट गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस और प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर मदद में जुट गए।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.