
नई दिल्ली। भारत में सिर्फ सामान्य कारों ही नहीं, बल्कि लग्जरी वाहनों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इस रुझान को देखते हुए मर्सिडीज-बेंज जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार CLA Electric को लॉन्च करने वाला है। इसके लिए कंपनी ने बुकिंग की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।
मर्सिडीज की नई CLA Electric के लिए बुकिंग की कीमत 1.5 लाख रुपये तय की गई है। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुक कर सकते हैं।
कंपनी इस कार को दो वेरिएंट्स में पेश करेगी – 250+ लॉन्ग रेंज और स्टैंडर्ड रेंज के CLA 200 वेरिएंट।
250+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट: 85 किलोवाट आवर की बैटरी के साथ, जो एक चार्ज में लगभग 792 किलोमीटर तक चल सकती है।
स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट: इसमें कम क्षमता की बैटरी होगी, जिससे एक चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है।
CLA Electric में कई हाई-एंड फीचर्स शामिल होंगे, जैसे:
10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
एंबिएंट लाइटिंग
16 स्पीकर ऑडियो सिस्टम
हीटेड और वेंटिलेटिड सीट
वायरलेस चार्जिंग
Apple CarPlay और Android Auto
MBUX इन्फोटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म
लॉन्ग रेंज वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है।
स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट की डिलीवरी जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है।
लॉन्च के समय मर्सिडीज-बेंज कीमत का आधिकारिक ऐलान करेगी, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 55 से 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास इसे लॉन्च किया जा सकता है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.