
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीती रात आयोजित चुनरी यात्रा के दौरान अचानक हिंसा फैल गई। यह घटना कैंप 2 इलाके में हुई, जब बच्चों के बीच दूसरे समुदाय के बच्चों से कहासुनी बढ़ी और झगड़ा मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के विवाद को रोकने के लिए कुछ लोग बीच-बचाव करने आए, लेकिन दो युवकों ने चाकू निकालकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में हमला करने वाले दोनों युवकों को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
हिंसा की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के लोग कैंट थाने के सामने जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर पूरे इलाके में गश्त की और स्थिति को नियंत्रण में लाया।
स्थानीय परंपरा के अनुसार माता रानी को 11 चुनरी चढ़ाई जाती हैं। इस बार भी यात्रा के दौरान नौ चुनरी चढ़ाई जा चुकी थीं, तभी विवाद और हिंसा की घटना सामने आई।
छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू कुरैशी और सानू कुरैशी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.