
OpenAI अपने लोकप्रिय AI टूल ChatGPT में एक अहम बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 2026 की पहली तिमाही में ChatGPT का Adult Mode लॉन्च कर सकती है। इस मोड में वयस्क यूजर्स को ज्यादा एक्सप्लिसिट और NSFW (not safe for work) कंटेंट का उपयोग करने की अनुमति मिलेगी, जिसमें कामुक रोलप्ले भी शामिल हो सकता है।
The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI के एप्लीकेशन CEO फिद्जी सिमो ने बताया कि यह फीचर Grok जैसे AI प्लेटफॉर्म्स की तरह वयस्क उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि फीचर को केवल तभी लॉन्च किया जाएगा जब मजबूत और सुरक्षित Age Verification सिस्टम तैयार हो जाएगा।
Adult Mode का मुख्य आधार है कि यूजर कानूनी रूप से वयस्क है। इसके लिए OpenAI AI-powered age verification सिस्टम विकसित कर रही है, जो ऐप एक्टिविटी और अन्य डिजिटल सिग्नल्स के आधार पर यूजर की उम्र का अनुमान लगाएगा। फिलहाल यह तकनीक शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम पहले कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट किया जा रहा है। अगर टेस्ट सफल रहा, तो सबसे पहले अमेरिका में Adult Mode रोलआउट होने की संभावना है। यह फीचर फ्री यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि केवल paid subscribers के लिए उपलब्ध होगा।
OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने अक्टूबर में संकेत दिया था कि वेरिफाइड वयस्कों के लिए कामुक और फ्लर्टी बातचीत वाले नए फीचर्स पर काम चल रहा है। यह घोषणा GPT-5 लॉन्च के बाद GPT-4o मॉडल हटाए जाने के विवाद के बीच आई थी। कई यूजर्स का मानना था कि GPT-4o की तुलना में ChatGPT का अनुभव फीका पड़ गया, क्योंकि वह अधिक ह्यूमन-लाइक और कन्वर्सेशनल था।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.