
मुंबई। अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में ली गई एक बांग्लादेशी महिला पुलिस कस्टडी से फरार हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला कुर्ला पुलिस क्वार्टर क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, मीरजान बेगम इस्माइल शेख उर्फ नसरीन को कुछ अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ हिरासत में रखा गया था। गुरुवार तड़के उसने ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल से वॉशरूम जाने की अनुमति मांगी, जिसे सामान्य प्रक्रिया के तहत दे दिया गया।
बताया जा रहा है कि महिला काफी देर तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में उसे अपने पति मनीष बलदेव राजभर उर्फ इस्माइल शेख के साथ परिसर से भागते हुए देखा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार महिला और उसके पति की तलाश की जा रही है। इस मामले में हिरासत से भागने और भागने में सहायता करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.