
उत्तर प्रदेश में रविवार तड़के रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई। घायल महाराज ने बताया कि हमला गंभीर था और अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि वे शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे, जब ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, कुछ अज्ञात हमलावर एसी कोच एच-वन में उनके ऊपर टूट पड़े। हमला धारदार हथियार से किया गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।
घायल अवस्था में महाराज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है।
महाराज ने इस हमले को पहले से रची गई साजिश करार दिया है। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताते हुए प्रयागराज जीआरपी में तहरीर दी है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आशुतोष ब्रह्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.