
नई दिल्ली। भारी हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हो गया है। इसके बाद बिल को चर्चा के लिए राज्यसभा में रखा जाएगा। इससे पहले लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई और तथ्य पेश करने को कहा गया, जिसके बाद सदन में हंगामा होने लगा।
सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हो गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्ता पक्ष के सासंदों को शांत कराया और राहुल गांधी को भाषण पूरा करने के लिए आग्रह किया। जिसके बाद फिर राहुल गांधी ने भाषण को दोबारा शुरू किया और कहा कि बल प्रयोग की मंजूरी सिर्फ गृह मंत्री या प्रधानमंत्री दे सकते हैं। जिससे फिर हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष की ओर से राहुल गांधी से माफी की मांग की गई।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है; मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है। इस देश के युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं 'मूर्ख' कहने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.