
अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में शुक्रवार सुबह एक क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों के साथ दबंग युवकों ने मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल व स्कूटर में तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस के अनुसार, बाहरी असामाजिक तत्व अकादमी के खिलाड़ियों को परेशान करते आए थे। शुक्रवार सुबह अकादमी में उनकी बात बढ़ी और झगड़े के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने अकादमी के बाहर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और थाना सासनी गेट को आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.