
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में हर विभाग और हर परियोजना में भ्रष्टाचार चरम पर है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने लूट-घोटाले के मामलों में पवित्र नगरी अयोध्या और वाराणसी को भी नहीं बक्शा।
अखिलेश यादव ने बयान में बताया कि अयोध्या में भूमि लेन-देन, निर्माण और टेंडर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं और इसमें शामिल लोग भाजपा से जुड़े हैं। चित्रकूट कोषागार में पेंशन घोटाला सामने आया है, वहीं निर्माण कार्य और सड़कों की मरम्मत में कमीशनखोरी और लापरवाही आम बात बन गई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार की वजह से लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं और नौ साल में यह सरकार सड़कें भी सुधारने में विफल रही है।
सपा अध्यक्ष ने छठ पूजा के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.