
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में मंदिर प्रबंधन को लेकर अहम फैसला लिया है। भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली में अपनी नियुक्ति की घोषणा के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए एयर मार्शल मिश्रा ने इसे अपना परम सौभाग्य बताया।
अपनी नई और पावन जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा, 'इतने सारे योग्य उम्मीदवारों में से मुझे इस पद के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। मैं इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मानता हूं। भारतीय वायुसेना में 43 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद, अब मुझे श्रीराम मंदिर और रामभक्तों की सेवा करने का यह पवित्र अवसर मिला है।'
सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का व्यापक प्रशासनिक अनुभव ट्रस्ट के लिए उपयोगी साबित होगा। अयोध्या में रोजाना पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था, मंदिर परिसर के सुरक्षा प्रबंधन और ट्रस्ट के दैनिक कार्यों को अधिक पेशेवर और सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.