
नई दिल्ली। 1 मई से देशभर में कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी लागू होने के बाद सियासत तेज हो गई है। इस बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है और इसे आम जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ बताया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनावों के बाद महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में एक ही दिन में 993 रुपये की बढ़ोतरी आम लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा झटका है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि फरवरी से अब तक कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में करीब 1380 रुपये यानी लगभग 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने इसे अब तक की सबसे तेज बढ़ोतरी में से एक बताया।
राहुल गांधी ने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर चाय की दुकानों, ढाबों, होटल, बेकरी और मिठाई कारोबार जैसे छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा। इसके साथ ही घरेलू बजट पर भी दबाव बढ़ेगा।
उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि जनता पहले ही महंगाई से परेशान है और ऐसे में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी स्थिति को और कठिन बना देगी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.