दिल्ली-एनसीआर
खबरें लोड हो रही हैं

मेरठ। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में शादी समारोह जा रहे एक ही परिवार के 12 लोग बस के नीचे आ गए। मेरठ डिपो की रोडवेज बस ने ऑटो को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य ऑटो में बैठकर शादी में जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद रोडवेज बस चालक फरार बताया जा रहा है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.