
मुंबई के जुहू इलाके में सोमवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के काफिले की एक कार को नुकसान पहुँचा। जानकारी के मुताबिक, एक मर्सिडीज कार ने तेज़ रफ्तार में आकर पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जो आगे जाकर अक्षय कुमार की काफिले वाली इनोवा कार से टकरा गया।
सूत्रों ने पुष्टि की कि हादसे के समय अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना दूसरी कार में थे, इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई। टक्कर वाली कार को मामूली नुकसान हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। ऑटो के ड्राइवर और उसमें मौजूद यात्री को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अक्षय कुमार की टीम ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
वर्क फ्रंट:
अक्षय कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट ‘हैवान’ में सैफ अली खान और सैयामी खेर के साथ नजर आएंगे। फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की यह अपकमिंग फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.