
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 12 वार्डों में प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें वार्ड 164, दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया; वार्ड 163, संगम विहार ए से अनुज शर्मा; वार्ड 173, ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और वार्ड 198, विनोद नगर से गीता रावत को नामित किया गया है।
उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को मतदान और अन्य प्रक्रियाओं की घोषणा की। 30 नवंबर को 12 वार्डों में मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। आयोग ने सभी वार्डों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू कर दिया है और साथ ही दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 2007 भी लागू रहेगा।
इन 12 वार्डों में से एक वार्ड पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुआ था, जबकि अन्य 11 इस वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुए थे। इन वार्डों के पूर्व पार्षद, विधायक और सांसद क्रमशः मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कमलजीत सहरावत चुने गए थे।

नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होगी और 10 नवंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भर सकेंगे। नामांकन के समय प्रत्याशियों को 5,000 रुपये जमा करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 2,500 रुपये है। प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम आठ लाख रुपये तक चुनाव खर्च कर सकता है और नामांकन स्थल पर अधिकतम दो समर्थक मौजूद रह सकते हैं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.