
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी में एसआईआर फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सभासद अमित पटपटिया और भाजपा की स्थानीय टीम ने लोगों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की है। टीम के सदस्य रोजाना शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक क्षेत्रवासियों को फॉर्म भरने में सहयोग दे रहे हैं। खासतौर पर 2003 की मतदाता सूची के आधार पर उत्पन्न हो रही तकनीकी दिक्कतों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि पूरी प्रक्रिया मुल्क राज तगड़ा के नेतृत्व में सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। सहायता शिविर में भाजपा सेक्टर संयोजक संजीव अरोड़ा, अनिल वाधवा, जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोड़ा, सुंदर दास, विवेक चुग्घ, राजकुमार ग्रोवर, दिनेश पुंडीर, हर्ष साहनी, मानस मलिक, पंकज तनेजा और नमन अरोड़ा सहित कई कार्यकर्ता प्रतिदिन दो घंटे का समय देकर जनता की मदद कर रहे हैं।
बचन सिंह कॉलोनी में स्वामी श्रीभगवान के आवास पर शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कैंप आयोजित किया गया। बीएलओ अर्चना शर्मा के संचालन में लगे इस कैंप में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने नए वोटर कार्ड बनवाने, पता बदलवाने, नाम सुधार कराने और विलोपन जैसी प्रक्रियाएँ मौके पर ही पूरी कराईं।
कैंप की खास बात यह रही कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरवट की पूर्व प्रधान ऊषा शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, ऋषिकदेव शर्मा, सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा और नितिन कुमार सहित कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.