
बदायूं। उसावां क्षेत्र के वार्ड 4 में बुधवार शाम एक किसान की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरवेश यादव (28) पुत्र सिपट्टर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को अरवेश यादव बाजरा के पूले बांधने के लिए अपने खेत गए थे और वह अपने चाचा के ट्यूबवेल पर बैठे थे। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे और उन्होंने अरवेश के परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
सूचना पाकर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.