
यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात बड़े स्तर पर आईएस अधिकारियों के तबादले किए। कुल 21 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किए गए।
इस बदलाव के तहत मोनिका रानी को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा का पद सौंपा गया है। इससे पहले वह प्रभारी महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं।
कुमार प्रशांत को अब गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। वे इससे पहले समाज कल्याण विभाग के निदेशक और यूपीसिडको के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं संदीप कौर को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे पहले महिला कल्याण विभाग की निदेशक और महिला कल्याण निगम की प्रबंध निदेशक थीं।
राजस्व विभाग के विशेष सचिव भवानी सिंह खंगारौत को वित्त विभाग में सचिव का जिम्मा दिया गया है। अपर्णा यू अब राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव होंगी। अखंड प्रताप सिंह को निर्वाचन विभाग का सचिव और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।


Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.